33.1 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

पूर्व आईएएस विजय बहादुर सिंह का निधन, ब्लड कैंसर से लंबे समय से थे पीड़ित

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी विजय बहादुर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले लगभग एक माह से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विजय बहादुर सिंह ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें एक अनुभवी, कुशल और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके कार्यकाल में जनहित से जुड़े कई निर्णयों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर उनकी अलग पहचान रही।
उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article