37.2 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

मेरठ प्रवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रैपिड रेल से किया सफर

Must read

– सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मेरठ प्रवास के दौरान दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत (रैपिड रेल) से यात्रा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार की पहल की सराहना की।
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण में कमी आएगी, यातायात का दबाव घटेगा और स्वच्छ भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
पंकज चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक है तथा आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article