35.2 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

94 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी सरनाम सिंह राठौर सम्मानित

Must read

 

फर्रुखाबाद। भारतीय सेना के उच्च पद से सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक श्री सरनाम सिंह राठौर के 94 वर्ष पूर्ण होने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन, फर्रुखाबाद इकाई की ओर से उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर परिक्षेत्र के जोनल वाइस प्रेसिडेंट विजय अवस्थी ने कहा कि श्री राठौर भारतीय स्टेट बैंक, फतेहगढ़ के लंबे समय से सम्मानित ग्राहक रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री राठौर ने अपने अनुशासित जीवन, समाजसेवा और प्रेरणादायी व्यक्तित्व से समाज में विशेष पहचान बनाई है। ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, राजू टंडन, राकेश अग्रवाल, विमल अग्निहोत्री, उमेश चन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राज बहादुर सिंह, देवेन्द्र सिंह लले, कैलाश बाबू मिश्रा तथा अनिल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने श्री सरनाम सिंह राठौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article