35.2 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

जमीन के बंटवारे के विवाद में घर में घुसकर हंगामा, दीवार गिराने का आरोप

Must read

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव में जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। पीड़ित ने परिवार के ही एक युवक और उसके साथियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, मारपीट का प्रयास करने तथा घर के बाहर बनी दीवार गिराने का आरोप लगाया है। मामले में थाना नवाबगंज पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

गांव बराकेशव निवासी बादाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे परिवार का एक युवक अपने कई साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसने परिजनों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

पीड़ित के अनुसार, घर में मौजूद महिलाओं और अन्य परिजनों ने विरोध किया तो आरोपित और उसके साथी मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर बनी दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिनके हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद बादाम सिंह ने थाना नवाबगंज पहुंचकर आरोपित युवक और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article