28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपती समेत पांच घायल; पति के सिर में गंभीर चोट

Must read

 

फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में सो रहे दंपती, उनके दो छोटे बच्चों और साले समेत पांच लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हादसे में यशपाल यादव के सिर में गंभीर चोट आई है और चार टांके लगाए गए हैं।

नौली गांव निवासी यशपाल यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका कच्चा मकान दो कमरों का बना हुआ था। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी करीब तीन बजे एक कमरा अचानक भरभराकर गिर गया। इसके साथ ही दूसरे कमरे की दीवार भी ढह गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मकान गिरने से यशपाल यादव, उनकी पत्नी मीना, तीन वर्षीय बेटा अक्षय, दो वर्षीय बेटी अंजलि और कमालगंज थाना क्षेत्र निवासी साला रविंद्र घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को मलबे से बाहर निकाला। पहले यशपाल को पड़ोस के एक क्लीनिक ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया।

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में मीना, अक्षय, अंजलि और रविंद्र का उपचार किया गया। वहीं यशपाल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों ने उनके सिर में चार टांके लगाए हैं। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने की भी समस्या खड़ी हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article