– बार एसोसिएशन फतेहगढ़ ने जारी की सूचना
फर्रुखाबाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में बार एसोसिएशन फतेहगढ़ ने गंभीर आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे अधिवक्ताओं से उनके मामलों का विवरण मांगा है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के महासचिव कुंवर सिंह यादव, एडवोकेट ने सभी अधिवक्ता साथियों के लिए सूचना जारी की है।
जारी सूचना के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पत्रांक 711/26, दिनांक 23 जुलाई 2026 के अनुपालन में जिन अधिवक्ताओं के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें अपने सभी संबंधित मुकदमों का पूरा विवरण 10 दिनों के भीतर बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त विवरण को संकलित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजा जाएगा। अधिवक्ताओं से समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है, ताकि परिषद के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस निर्देश को बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं के अभिलेखों के सत्यापन और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।


