30.9 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

अमेठी में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 8 कवर्ड वैगन पटरी से उतरे

Must read

 

सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 8 कवर्ड वैगन अचानक पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन की गति धीमी होने और लोको पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मालगाड़ी निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी, तभी सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के निकट उसके आठ वैगन पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बहाली कार्य शुरू कराया गया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण वैगन पलटे नहीं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को नियंत्रित कर लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद संबंधित रेलखंड पर परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने डिरेलमेंट के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी टीम ट्रैक और वैगनों की जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त वैगनों को हटाने और रेल यातायात सामान्य करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article