32.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण जाम, घंटों फंसे वाहन; पुलिस व्यवस्था ध्वस्त

Must read

 

क्षतिग्रस्त गंगा पुल बना बड़ी वजह, पंचालघाट पर राहगीरों को भारी परेशानी

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
फर्रुखाबाद। जनपद के इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। थाना कादरीगेट क्षेत्र के पंचालघाट स्थित क्षतिग्रस्त गंगा पुल के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम के कारण हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, महिलाओं, बच्चों और दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। कई लोग घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस पूरी तरह नाकाम दिखाई दी। समय रहते ट्रैफिक को नियंत्रित नहीं किए जाने के कारण जाम लगातार बढ़ता गया। लोगों का कहना है कि पंचालघाट स्थित क्षतिग्रस्त गंगा पुल पर आए दिन इसी तरह की स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचालघाट क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत किया जाए, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा क्षतिग्रस्त पुल की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article