32.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, इराकी प्रधानमंत्री के जरिए भेजा गया था प्रस्ताव

Must read

 

तेहरान बोला— अस्थायी समझौता स्वीकार नहीं, प्रमुख मुद्दों पर स्थायी समाधान जरूरी

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका समर्थित युद्धविराम (सीज़फायर) प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। यह प्रस्ताव इराक के प्रधानमंत्री के माध्यम से तेहरान पहुंचाया गया था, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
रिपोर्टों के अनुसार, इराकी प्रधानमंत्री हाल ही में तेहरान पहुंचे थे और अमेरिकी पक्ष की ओर से तैयार किया गया युद्धविराम प्रस्ताव ईरानी नेतृत्व के समक्ष रखा था। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे किसी अस्थायी समझौते में रुचि नहीं रखते और पहले प्रमुख विवादित मुद्दों का स्थायी समाधान चाहते हैं।
युद्धविराम प्रस्ताव खारिज होने के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव को कम करने के लिए विभिन्न देशों की ओर से मध्यस्थता के प्रयास जारी हैं, लेकिन फिलहाल किसी ठोस सहमति के संकेत नहीं मिले हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article