34 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

कनाडा स्टूडेंट वीजा दिलाने के नाम पर महिला से 2 करोड़ की ठगी

Must read

 

तीन वर्षों तक किश्तों में वसूली, रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी; पांच के खिलाफ एफआईआर

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि कनाडा में स्टूडेंट वीजा और एडमिशन दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने करीब तीन वर्षों तक अलग-अलग किश्तों में रुपये वसूले और हर बार वीजा व प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाते रहे। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर विभूतिखंड थाने में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article