31.3 C
Lucknow
Sunday, July 19, 2026

बहू ने अश्लील हरकतों का आरोप लगा कथित पत्रकार ससुर मुन्ना गुप्ता को कराया गिरफ्तार

Must read

 

– पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर मोड़, दर्ज हुई एफआईआर
– पुलिस ने घर से पकड़ कोतवाली की हवालात मे डाला
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी कथित पत्रकार आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना को पुलिस ने उसकी बहू की शिकायत पर घर से गिरफ्तार कर शहर कोतवाली ने हवालात पहुंचा दिया गंभीर आरोपों के साथ बहू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।
एफआईआर के अनुसार, रेलवे रोड स्थित होटल आनंद निवासी रितिका गुप्ता, पत्नी विष्णु गुप्ता ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2026 की सुबह करीब छह बजे उनके ससुर आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ़ मुन्ना ने उनके साथ अशोभनीय इशारे किए। विरोध करने पर कथित रूप से मारपीट और गाली-गलौज की गई। शोर सुनकर पहुंचीं सास संगीता गुप्ता और जेठानी अनन्या गुप्ता के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आरोपी और उसके बेटे-बहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के दौरान सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article