२००४ में सांसद धर्मेन्द्र यादव से टूटा था नाता
२०१३ में अभिजीत बनर्जी जीवन में आये
मार्च २०२६ में इन खुशियों ने भी गला घोटा
यूथ इंडिया। फर्रूखाबाद
अपनी वेबाक कार्यशैली और शानदार राजनैतिक अंदाज के लिए देश भर में जानी जा रहीं फर्रूखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव का १२ वर्षो के संघर्ष बाद हंसता चेहरा देख जिले भर के उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की बेटी को अब मेरठ के गौरव चौधरी के संग बडे मंचों पर खुश देख सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों में नई स्फूर्ति दे रही।
राजकीय अंदाज में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने अपनी बेटी मोनिका के हाथ पीले कर वर्ष २००४ में उन्हें विश्व के सबसे बडे राजनैतिक घराने सैफई के युवराज सांसद धर्मेन्द्र सिंह यादव के साथ विदा किया था। यह विवाह कुछ दिन बाद ही टूट गया। इसके बाद मोनिका का विवाह इंद्रा नगर लखनऊ निवासी इंजीनियर अभिजीव बनर्जी पुत्र दीपेन्द्र नाथ के साथ १९ नवम्बर २०१३ को संपन्न हुआ।
लेकिन तमाम झंजावतों के बीच रिश्ता वेनामी के परवान चढ गया। मार्च २०२६ में यह रिश्ता भी पूरी तरह दम तोड गया। हाल ही में हिमाचल में जब जिले की तेज तर्रार बेटी के सोशल मीडिया के जरिए हाथ पीले होते जिले में देखे और उसके साथ उन्हें बडे मंचों पर भाजपा के कद््दावर नेता और मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष पति गौरव चौधरी के साथ खुशमिजाज अंदाज में लोग देख रहे है तो अपनों की खुशी को लोग खूब आशीर्वाद के रूप में दे रहे।
१२ वर्षो के लंबे संघर्ष और बीते पांच वर्षो के जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शानदार कार्याकाल के बीच मोनिका यादव एक संघर्षशील निडर बेटी के रूप में नये अवतार में सामने आई है। लोग दिल खोलकर न केवल बधाईयां दे रहे बल्कि उनके हाथों को और मजबूत करने का आश्वासन भी दे रहे।


