30.5 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

गोमती किनारे बनेंगे 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशन

Must read

 

– 148.87 करोड़ रुपये की परियोजना
– अगले मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

लखनऊ। राजधानी में बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए गोमती नदी के किनारे 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 148.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने अगले मानसून से पहले परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
प्रस्तावित पंपिंग स्टेशनों का निर्माण शहर के उन इलाकों के आसपास किया जाएगा, जहां भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। आईआईएम, कैटिल कॉलोनी और गऊघाट में पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
इसके अलावा गोमती नगर विस्तार और सीतापुर बंधा रोड क्षेत्र में भी पंप लगाए जाएंगे। घैला और इकाना स्टेडियम के आसपास भी पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाने की योजना है।
परियोजना के तहत सीजी सिटी ड्रेन के पास भी बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इन पंपिंग स्टेशनों के जरिए बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी को तेजी से बाहर निकालने की व्यवस्था की जाएगी।
राजधानी में बारिश के दौरान कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। गोमती नदी के जलस्तर बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। नए पंपिंग स्टेशनों के निर्माण से बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी तेज करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article