30.5 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

के राज्यसभा प्रत्याशी सपा धनराज नथवानी ने पीएम मोदी को दी बधाई

Must read

 

– नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर की प्रशंसा
– सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। नथवानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करने तक के सफर की सराहना की।
नथवानी ने अपने संदेश में “नेतृत्व के 25 साल, समर्पण के 25 साल और सेवा के संकल्प के 25 साल” का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलते समय और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण के प्रति विश्वास, दृढ़ता और प्रतिबद्धता कायम रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं दीं।
धनराज नथवानी को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है और उन्होंने 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके इस संदेश के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article