30.5 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

खेत की बाउंड्री कराने के नाम पर रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से 1लाख की ठगी

Must read

 

बुजुर्ग ने दो लोगों पर लगाए रुपये हड़पने के आरोप, पुलिस से की शिकायत

अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत की बाउंड्री कराने के नाम पर दो लोगों ने बुजुर्ग से 1 लाख 5 हजार रुपये ले लिए, लेकिन निर्धारित काम नहीं कराया।
पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि रकम देने के बाद जब उन्होंने बाउंड्री कराने या अपने पैसे वापस करने की मांग की तो आरोपितों ने टालमटोल शुरू कर दी। काफी समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में दो लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article