30.5 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

आवासीय विद्यालय में छात्र से मारपीट का आरोप

Must read

 

– घड़ी छीनने का विरोध करने पर शिक्षकों पर पीटने का आरोप
– छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला

कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक आवासीय विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने विद्यालय के शिक्षकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
छात्र के मुताबिक, विद्यालय में उसकी घड़ी छीनने का प्रयास किया गया था। उसने घड़ी देने का विरोध किया तो आरोप है कि शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद छात्र ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी परिजनों को दी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में नाराजगी है। घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article