33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत बिगड़ी

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिव मंदिर नरकसा निवासी राजन मिश्रा पुत्र श्यामवीर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने राजन की हालत का परीक्षण करने के बाद उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। घटना के पीछे आत्महत्या का प्रयास करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर परिजनों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article