32.2 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

भारत का जलवा: एशियाड में लगातार दूसरी बार इंडिया क्रिकेट ने जीता गोल्ड

Must read

– फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से दी शिकस्त, भारत ने 211 रन बनाकर रचा दबदबा
– अभिषेक शर्मा के तूफानी 61 और तिलक वर्मा की 51 रन की पारी ने जीत की रखी मजबूत नींव

निशिन (जापान)। एशियन गेम्स के क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर तिरंगा शान से लहराया। भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियाड में लगातार दूसरी बार क्रिकेट का गोल्ड जीतकर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर भारत ने 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 28 गेंदों में सात छक्कों की मदद से 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों पर चार छक्कों के साथ 51 रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक मौकों पर शिकंजा कस दिया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 96 रन की शानदार पारी खेली और सईम अयूब ने 29 रन जोड़े, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच सकी और भारत ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और भारतीय टीम को मैच के अहम मोड़ पर वापसी दिलाई। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज कर लिया। भारतीय टीम ने 211 रन बनाकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वोच्च टी-20 स्कोर 192/5 था, जो उसने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था। एशियाड के फाइनल में मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक और यादगार उपलब्धि बन गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article