33.3 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

सदर तहसील दिवस में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी- 39 मरीजों की जांच, 6 लाभार्थियों के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड

Must read

 

फर्रुखाबाद। सदर तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को ऑफिसर्स क्लब में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परिक्षित सफीर ने सहभागिता की।

तहसील दिवस में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामान्य चिकित्सा एवं उपचार, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (टीबी), राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीडी), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं आरसीएच, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा दिव्यांगजन स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित टीमें मौजूद रहीं। टीमों ने लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में कुल 39 मरीज पहुंचे। मरीजों ने चिकित्सकों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
आयुष्मान भारत योजना के काउंटर पर 21 लाभार्थी पहुंचे। पात्रता एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 6 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गए। अन्य लाभार्थियों को भी योजना की पात्रता, कार्ड बनवाने की प्रक्रिया एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
तहसील दिवस में लगाए गए दिव्यांग बोर्ड में भी लोगों ने अपनी दिव्यांगता की जांच कराई। चिकित्सकों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोग दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए पात्र नहीं पाए गए। संबंधित लोगों को जांच के परिणाम एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि तहसील दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि आमजन को उपचार, जांच, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सुविधाएं और जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सके। विभाग की सभी टीमें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article