33.3 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

वृद्धा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर परिजनों से मारपीट का आरोप

Must read

 

कैंची व अन्य सामान से हमला करने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस ने दर्ज किया केस

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्धा की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने वृद्धा के इलाज का विवरण मांगा तो डॉक्टर गुस्सा हो गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि डॉक्टर ने कैंची समेत अन्य सामान से परिजनों पर हमला किया। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया गया कि बाराबंकी के खैरा वीरू गांव की रहने वाली वृद्धा को इलाज के लिए पुष्पांजलि अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इलाज और मौत के कारणों को लेकर जानकारी मांगी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, डॉक्टर द्वारा कथित रूप से किए गए हमले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article