फर्रुखाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया। अधिकारियों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए कर्तव्य, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया पुरस्कृत


