– सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
– बोले,बहादुरी को सलाम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कैप्टन मच्छार के साहस और विपरीत परिस्थितियों में दिखाई गई सूझबूझ को नमन किया।
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम। उन्होंने कहा कि विषम और विपरीत परिस्थितियों में बुद्धि और साहस ही सबसे बड़ी ताकत होते हैं। सपा अध्यक्ष ने कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देशभर में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी वीरता की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


