25.9 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आज अंतिम मौका, 30 सितंबर तक केवाईसी जरूरी

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी (अपने ग्राहक को जानिए) कराने का आज अंतिम मौका है। 30 सितंबर 2026 तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर कार्रवाई की जा सकती है।

राजधानी लखनऊ में कुल 15,58,890 एलपीजी कनेक्शन हैं। गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं से समय सीमा के भीतर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की गई है।

केवाईसी का उद्देश्य गैस कनेक्शन से जुड़े उपभोक्ता के विवरण का सत्यापन करना है। निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

गैस उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से केवाईसी पूरी करा लें, ताकि कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article