25.9 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

अक्टूबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 5.24 प्रतिशत की राहत

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अक्टूबर महीने के बिल में ईंधन अधिभार के रूप में बड़ी राहत मिलेगी। पावर कॉरपोरेशन ने ईंधन अधिभार में 5.24 प्रतिशत की छूट देने का आदेश जारी किया है। इससे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को करीब 424 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।
पावर कॉरपोरेशन के आदेश के अनुसार अक्टूबर के बिजली बिल में ईंधन अधिभार की दर में यह राहत लागू होगी। इससे उपभोक्ताओं पर आने वाला कुल बिजली बिल कुछ कम होगा।
बिजली उपभोक्ताओं को ईंधन अधिभार में लगातार चौथे महीने राहत दी जा रही है। सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत और जुलाई में 4.43 प्रतिशत की राहत दी गई थी। अब अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत की छूट मिलने से लगातार चार महीने तक उपभोक्ताओं को ईंधन अधिभार से राहत मिली है।
पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक ईंधन अधिभार में यह कमी बिजली खरीद और ईंधन की लागत से जुड़े समायोजन के आधार पर लागू की जाती है। अक्टूबर के बिल में इसका लाभ पात्र उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे प्रदेशभर में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं को सीधे राहत मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article