– ड्यूटी से कमरे पर लौटते समय पेड़ से टकराई बाइक
– इलाज के दौरान तोड़ा दम
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के जेल रोड पर हुए सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिपाही ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गिरे पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई।
पेड़ से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में सिपाही का उपचार चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।


