उन्नाव: उन्नाव (Unnao) में 36,000 करोड़ रुपए की लागत से बने गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) का एग्जिट प्वाइंट पर भारी जलभराव देखने को मिला है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव को लेकर विपक्ष हमलावर है। इस मामले को लेकर यूपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस ने कहा कि जिला उन्नाव में 36,000 करोड़ रुपए की लागत से बने गंगा एक्सप्रेस-वे का एग्जिट प्वाइंट देखिए! पहली ही बारिश में टोल प्लाजा और पूरा रास्ता तरणताल में तब्दील हो चुका है। जब देश का इंफ्रास्ट्रक्चर जनता की जरूरत के बजाय ‘मित्र’ की तिजोरी भरने के लिए बनेगा, तो 36 हज़ार करोड़ का बजट बहकर ऐसे ही गड्ढों और जलभराव में समा जाएगा।
आगे कांग्रेस ने ये भी कहा कि मोदी जी के पसंदीदा मित्र के ‘विश्वस्तरीय’ निर्माण का मॉडल यह है कि एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां चलाने के लिए अब नाव और स्विमिंग सूट की ज़रूरत पड़ेगी! जनता के गाढ़े पसीने की कमाई से वसूला गया टैक्स और भ्रष्टाचार का यह खेल आख़िर कब तक?


