28.9 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का शुभारंभ

Must read

 

– लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का काकोरी में हुआ सजीव प्रसारण
– उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक एवं सहकारी समितियों के सचिव सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एलडीबी) द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना तथा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित भारत टैक्सी का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
जनपद लखनऊ में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकासखंड काकोरी स्थित सभागार में कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा सहसंयोजक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता सुश्री वैशाली सिंह रहीं।
इस अवसर पर सहकारी समितियों से जुड़े कृषकों एवं सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कृषक डोरी लाल, सदस्य नंदकिशोर (बी-पैक्स पहिया आजमपुर), सचिव राजेश कुमार (बी-पैक्स अनौरा कला), सचिव सुनील कुमार (बी-पैक्स गुडंबा) तथा सचिव अंकुर पाल (बी-पैक्स लालगंज) शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर बिंदादीन, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आवेश प्रताप मौर्य तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के वरिष्ठ प्रबंधक कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।
इसके अलावा सहकारिता विभाग के अपर जिला सहकारी अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, बी-पैक्स सचिवों सहित बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सहकारी व्यवस्था के माध्यम से किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article