28.9 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

रोडवेज बस स्टॉप के सामने जाम की शिकायत पर पुलिस ने हटवाए वाहन,चालकों को दी चेतावनी

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
गणेश विसर्जन के दौरान शहर में जगह-जगह लगे जाम के बाद यातायात पुलिस ने व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान तेज कर दिया है।बुधवार को यातायात प्रभारी अवधेश पांडेय ने पुलिस बल के साथ थाना कादरी गेट क्षेत्र के लाल गेट रोडवेज बस स्टॉप के सामने अभियान चलाया।इस दौरान सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटवाने के साथ कई वाहनों के चालान किए गए।रोडवेज बस स्टॉप के सामने ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने और उतारने से यातायात प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं रोडवेज परिसर के बाहर फुटपाथ और सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से भी जाम की स्थिति बन रही थी।यातायात प्रभारी ने रोडवेज बस चालकों को निर्देश दिए कि बसों को निर्धारित परिसर के अंदर ही खड़ा किया जाए। मुख्य मार्ग पर सवारियों को बैठाने या उतारने से बचने की हिदायत दी गई। ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों को भी सड़क पर यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए गए।इसी दौरान लाल गेट पर पोस्ट ऑफिस के बाहर एक वाहन खड़ा मिलने पर यातायात प्रभारी ने चालक को तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क किनारे इस तरह वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्ग पर जाम और यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article