32 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

अखण्ड एकता का शंखनाद कर ब्राम्हण समाज सदर में हुआ अंटू मिश्रा के साथ

Must read

रामानंद बालिका इंटर कालेज के निकट डीएम पैराडाइज का खचा-खच भरा हाल बना ऐतिहासिक गवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने की सभा की अध्यक्षता, संचालन अंजुम दुबे ने संभाला

=सदर विधायक के मोहल्ला सेनापति ने बड़ी संख्या में दी भागीदारी
=भाजपा द्वारा लगातार अनदेखी के चलते प्रबुद्ध वर्ग समेत कई समाज का हुआ मोहभंग
यूथ इंडिया, फर्रुखाबाद
भारतीय जनता पार्टी और जिम्मेदार नेतृत्व द्वारा लगातार अनदेखी और मनमाने रवैये से ऊबे शहर विधानसभा के समूचे प्रबुद्व वर्ग और अन्य समाज के कई जिम्मेदारों ने शनिवार को अखंड एकता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार मिश्रा अंटू को अपना अटूट समर्थन देने का न केवल ऐलान किया बल्कि उनकी एक बार फिर शहर से विधायक होने की बेहद जरूरत बताई। चौकाने वाली बात यहां यह रही कि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के तमाम करीबी और उनके ही मोहल्ला सेनापति ने इस कार्यक्रम में प्रमुख लोगों की बड़ी संख्या में शिरकत फरमाई।
नगर के रेलवे रोड़ स्थित रामानंद बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में मौजूद डीएम पैराडाइज सभागार लंबे समय बाद न केवल बदलते परिवेश का गवाह बना बल्कि शहर विधानसभा से अगले चुनाव नई इबादत लिखने को बेताब दिखा। यहां नगर के सभी प्रबुद्वजन और कई समाज के लोग करीब पांच सैकड़ा की भीड़ के साथ मौजूद होकर अनंत कुमार मिश्रा अंटू को हाथों हाथ लेते दिखे।
सभासद बल्लू पाण्डेय, सभासद अतुल दुबे, नबदिया के अजीत मिश्रा झब्बू, सभासद एडवोकेट रवीश द्विवेदी, पप्पू बाजपेई, भप्पू सोनी, शैलेश दीक्षित, उमेश मिश्रा, विनोद कटियार, संजीव बाजपेई, दीपक बाजपेई दीपू, रामवीर शुक्ला, छोटे शुक्ला, ठकुरी पाण्डेय, कुलदीप अग्रिहोत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रिहोत्री, राजेशानंद पाण्डेय, एस बाजपेई, टीटू तिवारी, राजीव चतुर्वेदी, राकेश सारस्वत, विशन स्वरूप सारस्वत, जिला पंचायत सदस्य पं. श्रवण कुमार शुक्ला प्रधान अमृतपुर संजू तिवारी, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, ज्ञानेन्द्र सिंह घुन्नू, उमेश यादव, बलवीर सिंह, प्रभाकर विक्रम सिंह के अलावा चौकाने वाले चेहरों में मोहल्ला सेनापति के विजय शुक्ला, विनोद बाजपेई, कक्का, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, सल्लू पाण्डेय, ग्रीश चतुर्वेदी, उमेश चतुर्वेदी, पूर्व सभासद चन्दर पाण्डेय, मनमोहन मिश्रा के अलावा पूर्व विधायक विमल तिवारी के पुत्र आदेश तिवारी पप्पू, शिक्षक नेता लालाराम दुबे, रामनंदन बाथम, राम सिंह कश्यप, बामसेफ जिलाध्यक्ष आरसी गौतम सहित तमाम प्रमुख और समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा एवं ब्राम्हण समाज के प्रमुख नेता रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने किया और संचालन अंजुम दुबे ने किया।
बता दें कि वर्ष २००७ से १२ तक अनंत कुमार मिश्रा सदर से बसपा की टिकट पर विधायक रहे थे। वह उस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी थे। उनके कार्यकाल में हुए नगर के ऐतिहासिक विकास कार्य आज भी दिखाई पड़ते हैं। यहां अंटू मिश्रा ने समर्थकों से भारी समर्थन देख कहा कि अगर चुनाव लडऩे का मौका मिला तो फर्रूखाबाद सदर उनकी प्राथमिकता पर होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article