24.6 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

गोंडा में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

Must read

 

गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। अशोकपुर दुबेपुरवा निवासी प्रदीप दुबे बुधवार शाम मदरहवा चौराहे पर सब्जी लेने गया था। इसके बाद कई घंटे तक उसका कोई पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि बाद में प्रदीप गंडाही के पास घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है, जबकि मृतक के परिजन इसे हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। परिजनों ने प्रदीप की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई है। शरीर पर मिले चोट के निशानों को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कटरा बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article