20.1 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

वाराणसी में भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Must read

– जान से मारने की धमकी

वाराणसी। भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रितेश पांडेय से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रितेश पांडेय की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने आरोपी बुलबुल यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 18 सितंबर को रितेश पांडेय के मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर अपना नाम बुलबुल यादव बताया और गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी गई। फोन पर एक अन्य व्यक्ति के भी धमकाने की बात शिकायत में कही गई है।
रितेश पांडेय की तहरीर के आधार पर 19 सितंबर को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, विवेचना उपनिरीक्षक शिव नारायण को सौंपी गई है।
पुलिस आरोपी और उसके अज्ञात साथी की तलाश में जुटी है। फोन नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article