दादी के साथ जल लेने गया था शिवप्रताप, भग्गगड़वा के पास नदी में उतराता मिला शव
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चांटी गांव निवासी 12 वर्षीय शिवप्रताप की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मासूम अपनी दादी के साथ सरयू नदी से जल लेने गया था। इसी दौरान नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन मासूम का कोई पता नहीं चल सका। घटना के पांच दिन बाद भग्गगड़वा के पास सरयू नदी में शिवप्रताप का शव पानी के ऊपर उतराता हुआ मिला। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला थाना हुजूरपुर क्षेत्र का है।


