35.2 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

ललिता गौतम हत्याकांड पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान

Must read

– बोले- पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ललिता गौतम हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इमरान मसूद ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को राजनीतिक या धार्मिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। कानून अपना काम करे और दोषियों को कठोर दंड मिले, यही सभी की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के न्याय की लड़ाई में उनके साथ रहेगी।
मंदिर में नमाज पढ़ने से जुड़े एक अन्य प्रश्न पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि “मंदिर में नमाज हो ही नहीं सकती है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म के अपने पूजा स्थल और अपनी धार्मिक परंपराएं हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। समाज में सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ बयानों से बचने की अपील करते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों में संयम और कानून का सम्मान आवश्यक है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article