35.2 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

धान की फसल के बंटवारे को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, ईंट लगने से युवक गंभीर घायल

Must read

 

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव पेरी नवादा में शुक्रवार रात धान की फसल के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेजा गया।

पेरी नवादा निवासी सौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेत में खड़ी धान की फसल में अपने हिस्से के रुपये उसने अपने बड़े भाई गौरव से मांगे थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गौरव ने धान की फसल उखाड़ दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।

बताया गया कि झगड़े के दौरान परिवार दो गुटों में बंट गया। एक ओर पिता और बड़ा बेटा थे, जबकि दूसरी ओर मां और छोटा बेटा सौरव थे। इसी दौरान सौरव के चेहरे पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल सौरव किसी तरह कमालगंज थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article