29 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

लखनऊ सचिवालय में अनुभाग अधिकारियों के तबादले

Must read

 

छह अनुभागों में तैनात अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, विभागों में फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह अनुभाग अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची के अनुसार राजेंद्र प्रसाद यादव को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में तैनाती दी गई है। वहीं शेरबहादुर को न्याय विभाग भेजा गया है।
धनंजय कुमार को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में तैनात किया गया है, जबकि सीमा गुप्ता को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में संजय गौतम का तबादला वित्त विभाग से सतर्कता विभाग में किया गया है। वहीं देवेश कुमार मिश्रा को सतर्कता विभाग से वित्त विभाग में तैनाती दी गई है।
सचिवालय में किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित विभागों में अनुभाग स्तर के कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। सभी अधिकारियों को नई तैनाती वाले विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article