जिला मुख्यालय के घेराव के ऐलान के बाद कई किसान नेता हाउस अरेस्ट
आगरा। यूजीसी से जुड़े फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च और जिला मुख्यालय के घेराव को देखते हुए आगरा में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
ट्रैक्टर मार्च से पहले कई किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं जिले के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।
प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।
किसान संगठनों की ओर से यूजीसी के फैसले को लेकर विरोध जताते हुए जिला मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया गया है। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।
स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।


