मोहम्मदाबाद। कस्बे के कबीर नगर निवासी बाबूराम पुत्र सकटे सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बने मकान पर लेंटर डाला गया था। आरोप है कि 13 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी जनवेद पुत्र अहिबरन सिंह, उमेश, योगेश व छोटू पुत्रगण जनवेद निवासी जवाहर नगर रोहिला तथा देवा पुत्र दिनेश निवासी नदौरा थाना मेरापुर वहां पहुंचे और उनकी दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बाबूराम, उनके पुत्र महावीर (51) और नाती जोगेंद्र यादव के साथ लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


