30 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

ब्रिक्स तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का संगठन

Must read

 

मोदी के दोनों ओर दिखे जिनपिंग-पुतिन

नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच आपसी सहयोग और साझा प्रयासों पर जोर दिया। भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन से पहले हुए सामूहिक फोटो सत्र में प्रधानमंत्री मोदी के दोनों ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नजर आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी, जलवायु आपदाओं और वस्तुओं की आपूर्ति में आई रुकावटों ने साबित किया है कि आज दुनिया के देश एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। किसी एक हिस्से में आने वाला संकट दूसरे देशों को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में संकट से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर तैयारी करनी होगी।

मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स के काम को लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता जैसे चार प्रमुख आधारों पर आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों का ब्रिक्स पर भरोसा बढ़ रहा है, क्योंकि यहां उनकी आवाज सुनी जाती है और उनके अनुभवों को महत्व दिया जाता है।

सम्मेलन में छोटे कारोबारियों को नए बाजार और वित्तीय सहायता से जोड़ने, युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने तथा महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया। सदस्य देशों के बीच मजबूत आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने और महामारी तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पहले से चेतावनी देने वाली व्यवस्था तैयार करने पर भी सहमति बनी।

ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणा को मंजूरी देते हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। सदस्य देशों ने आतंकवादियों को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article