32 C
Lucknow
Thursday, September 10, 2026

बिजली चेकिंग टीम से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर लोको रोड पर बिजली चेकिंग के दौरान अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि बीते दिनों भोलेपुर लोको रोड निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार पुत्र रामसनेही और उसके पुत्र रजत के यहां बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने पहुंची थी। चेकिंग के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सुभाष चंद्र अहिरवार और उसके पुत्र रजत ने बिजली विभाग के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन तथा उपखंड अधिकारी अजय कुमार के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी थी।
आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान बिजली विभाग के सरकारी अभिलेख भी छीन लिए गए। घटना में अवर अभियंता मुख्तार हुसैन घायल हो गए थे। मामले को लेकर उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी सुभाष चंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article