30 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

नशामुक्त समाज का संदेश लेकर स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Must read

 

नवाबगंज, फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत नवाबगंज के एक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज की आरबीएसके टीम ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशे की लत छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, अमन कुमार ने द्वितीय और गुनगुन पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक विकास बाबू शाक्य ने बच्चों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य राहुल कुमार शाक्य ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे सही निर्णय लेकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
कार्यक्रम में डॉ. नीलम बघेला, वीनेश कुमार और रतनदेव (नेत्र परीक्षण) मौजूद रहे। इसके अलावा अध्यापक प्रियंका द्विवेदी, सर्वेश गिरी, धरा सक्सेना, सुनील यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article