32 C
Lucknow
Thursday, September 10, 2026

बघार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के बघार में डीपीएस स्कूल के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों में एक की पहचान फतेहगढ़ के निवाड़िया मोहल्ला, छोटी जेल चौराहा निवासी आयुष पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। दूसरे घायल युवक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी एनएस गुप्ता के पुत्र आयुष के रूप में बताई गई है। दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। बघार में डीपीएस स्कूल के पास अचानक दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे के होंठ में चोट लगने पर चार टांके लगाए गए। उसकी नाक में भी गंभीर चोट बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article