31 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

यूपी को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, लखनऊ में दो दिवसीय टेक्सटाइल कॉन्क्लेव शुरू

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार से दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश में वस्त्र उद्योग के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर मंथन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक मजबूत टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न निवेशकों और उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही पात्र उद्यमियों एवं इकाइयों को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया जाएगा।
सरकार का जोर आधुनिक तकनीक, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, निवेश आकर्षित करने और वस्त्र उद्योग से जुड़े कारीगरों एवं युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर है। माना जा रहा है कि कॉन्क्लेव से प्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article