31.9 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Must read

– बोले— किसान और युवा विरोधी है सरकार

फर्रुखाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शुक्रवार को फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियां किसान, युवा, व्यापारी और आम जनता के हितों के अनुरूप नहीं हैं।

प्रदीप जैन ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाती रहेगी।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दल पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में है और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार को चुनौती देगी।

समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर प्रदीप जैन ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन जैसे विषयों पर फैसला पार्टी हाईकमान के स्तर पर लिया जाता है और सभी नेता उसी निर्णय का पालन करेंगे।
फर्रुखाबाद के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए प्रदीप जैन ने कहा कि यह जनपद अपनी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के कारण ‘अपरा काशी’ के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली पहचान को संरक्षित करने और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की आवश्यकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article