31 C
Lucknow
Friday, September 4, 2026

बहन की दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार को टेंपो ने मारी टक्कर, युवक घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बहन की दवा लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक में रास्ते में टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे घायल अवस्था में गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अभयपुर ताजपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुमित पुत्र अवधेश अपनी बहन की दवा लेने ताजपुर रठेरा गया था। दवा लेकर बाइक से घर लौटते समय बढ़पुर क्षेत्र में एक टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित बाइक से गिरकर सड़क किनारे जा गिरा और घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने घायल को संभाला और तत्काल लोहिया जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है। हादसे के बाद टेंपो चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article