30 C
Lucknow
Friday, September 4, 2026

शिव मंदिर में जल चढ़ाते समय महिला के गले से एक लाख की चेन पार

Must read

 

भीड़ में महिला चोर ने दिया वारदात को अंजाम

राजेपुर, फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के तुषार शिव मंदिर में जल चढ़ाने पहुंची महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब एक माह पूर्व हुई इस घटना में पीड़िता का आरोप है कि मंदिर में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन निकाल ली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गई।

महिला को घटना की जानकारी तब हुई, जब जल चढ़ाने के बाद उसने अपने गले पर हाथ लगाया। चेन गायब मिलने पर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद चोर महिला का कोई सुराग नहीं लगा। चोरी हुई सोने की चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत राजेपुर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना के दौरान मंदिर में कौन-कौन लोग मौजूद थे और संदिग्ध महिला किस दिशा में गई। मामले की जांच एक पुलिसकर्मी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article