ऑफलाइन आपत्ति स्वीकार नहीं होगी, केवल ई-मेल के जरिए भेजना होगा प्रत्यावेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के घोषित परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 10 सितंबर तक ई-मेल के माध्यम से अपना प्रत्यावेदन भेज सकेंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति upesscprayagraj@gmail.com पर भेजनी होगी।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को UPTET 2026 का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की आपत्ति रखने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रत्यावेदन भेजना होगा।


