28 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन की तबाही, एक घर के मलबे से मिले 24 शव

Must read

मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ा, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। आपदा के बाद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे भयावह तस्वीर नुवाकोट से सामने आई है, जहां एक ही घर के मलबे से 24 शव बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए हैं। संपर्क मार्ग और सड़कें प्रभावित होने के कारण राहत एवं बचाव दलों को भी कई स्थानों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आपदा के बाद चार हजार से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने से मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही हैं।
नदियों के उफान और लगातार खराब मौसम ने राहत कार्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। कई परिवार अपने परिजनों की तलाश में प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article