33.6 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

भारी बारिश का असर: सभी स्कूल बंद, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Must read

 

गाजियाबाद
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने 9 जुलाई 2026 को जिले के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी बोर्डों के विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि आदेश की जानकारी समय पर न मिलने के कारण कई अभिभावक सुबह अपने बच्चों को स्कूल लेकर पहुंच गए, जहां उन्हें वापस लौटना पड़ा।

मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 और एक्सटेंशन-2 में हालात और भी खराब रहे, जहां कई इमारतों के बेसमेंट और मकानों में बारिश का पानी भर गया। लोगों को बाल्टियों और मोटरों की मदद से पानी निकालते देखा गया।

शास्त्री नगर, बी-ब्लॉक मार्केट और तुलसी निकेतन कॉलोनी जैसे इलाकों में भी जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। कई स्थानों पर स्थानीय लोग स्वयं नालों की सफाई कर पानी की निकासी का रास्ता बनाने का प्रयास करते दिखाई दिए। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ समय तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्रशासन राहत एवं निकासी कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article