33 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक का चुनाव संपन्न, विवेक सिंह तोमर निर्विरोध सभापति चुने गए

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति एवं उपसभापति पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में विवेक सिंह तोमर को निर्विरोध सभापति तथा रविंद्र सिंह राठौर को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया।

इससे पहले प्रदेशभर की 323 शाखाओं से चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से 13 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया जा चुका था। समिति के गठन के बाद सभापति और उपसभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई।

निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित सभापति विवेक सिंह तोमर ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक को और अधिक मजबूत, पारदर्शी तथा किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के हित में प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। वहीं उपसभापति रविंद्र सिंह राठौर ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए बैंक के विकास और सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न होने पर बैंक के अधिकारियों, प्रतिनिधियों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article