27 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

लद्दाख में 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू ऑपरेशन

Must read

 

नून-कुन के पास तेज हवाओं के बीच मुश्किल बचाव अभियान, आर्मी एविएशन के पायलटों ने दिखाई सूझबूझ

लद्दाख। भारतीय सेना ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 18,600 फीट की ऊंचाई पर हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। नून-कुन के पास चलाए गए इस अभियान के दौरान तेज हवाओं और बेहद सीमित जगह ने चुनौती बढ़ा दी।
रेस्क्यू स्थल पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए ढलान पर पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में आर्मी एविएशन के पायलटों ने असाधारण सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए अभियान को आगे बढ़ाया।
हेलीकॉप्टर का वजन कम करने के लिए कुछ आवश्यक उपकरणों को हटाया गया, ताकि चुनौतीपूर्ण ऊंचाई और परिस्थितियों में उड़ान एवं बचाव अभियान को अंजाम दिया जा सके। सीमित ईंधन के बावजूद पायलटों ने सावधानीपूर्वक अभियान पूरा किया।
18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाओं और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच सेना का यह रेस्क्यू ऑपरेशन भारतीय सैन्य एविएशन की उच्च स्तर की दक्षता, साहस और त्वरित निर्णय क्षमता को दर्शाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article